Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में कुदरत का कहर! 87 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में कुदरत का कहर! 87 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

UPUK Live 2 weeks ago

क्षिण-पश्चिम मानसून का असर अभी बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। देश के कई राज्यों में मानसून के फिर से पूरी तरह सक्रिय होने की वजह से झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का नया अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार (29 अगस्त) को यूपी और बिहार समेत देश के करीब 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ भीषण आंधी-तूफान आने की प्रबल संभावना है। इसे लेकर विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस दौरान 85 से 87 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस भीषण बारिश और आंधी के कारण किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन होने की भी पूरी आशंका है, जिसे देखते हुए IMD ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की हिदायत दी है।

कहीं भारी बारिश तो कहीं ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने भारी बारिश और बेहद खराब मौसम की आशंका के चलते तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया है। मछुआरों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि वे नदियों और समुद्र के आसपास बिल्कुल न जाएं। इसके अलावा, देश के चार से अधिक राज्यों में तेज ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी असम और उसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है, जबकि उत्तरी ओडिशा के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की पूरी संभावना है, जिससे मौसम अचानक इतना उग्र हो गया है।

इन 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को देश के जिन 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का खतरा मंडरा रहा है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गुजरात शामिल हैं। इस दौरान कई मैदानी इलाकों में 87 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है, जिसके चलते उत्तर भारत के राज्यों के लिए विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज यानी शनिवार को मध्यम से तेज दर्जा की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगर तापमान की बात करें तो शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी-बिहार में बारिश का रौद्र रूप

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान है। IMD के अनुसार गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, सोनभद्र, मऊ, चंदौली, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश के साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

वहीं बिहार की बात करें तो राजधानी पटना के अलावा सारण, सिवान, गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर और बेगूसराय में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज और खतरा

पहाड़ी इलाकों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। उधर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और चंबा में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, अनंतनाग, राजौरी, उधमपुर, कठुआ और गांदरबल में 50 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट है।

देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना और नादिया में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। पंजाब के गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, अमृतसर, कपूरथला, संगरूर और जालंधर में बारिश के साथ 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान के अलवर, करौली, झालावाड़, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, बांसवाड़ा, ब्यावर, दौसा, धौलपुर, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, खंडवा, मंडला, इंदौर, कटनी, होशंगाबाद और छतरपुर में तेज पानी गिरने की संभावना है। वहीं झारखंड के रांची, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में भी भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: UPUKLive