Dailyhunt
क्या Ranveer Allahbadia जल्द करेंगे शादी? जूही भट्ट को लेकर दिया हिंट

क्या Ranveer Allahbadia जल्द करेंगे शादी? जूही भट्ट को लेकर दिया हिंट

Vision4news 2 weeks ago

यूट्यूबर Ranveer Allahbadia एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते साल विवादों में रहने के बाद अब उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में उन्होंने शादी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही शादी कर सकते हैं।

कॉन्सर्ट में दिया संकेत

हाल ही में Ranveer Allahbadia, Palak Tiwari समेत कई सेलेब्स के साथ Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में नजर आए। इस इवेंट का एक वीडियो रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें पलक तिवारी उनसे सवाल करती दिखीं।

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें क्या चीज खुशी देती है, तो रणवीर ने जवाब दिया कि उन्हें शादी जैसे विषय पर बातचीत करना अच्छा लगता है।

मैं दिमाग में शादीशुदा हूं

बातचीत के दौरान Ranveer Allahbadia ने कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है। उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने दिमाग में शादीशुदा हूं।' उनके इस बयान के बाद से ही फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कौन हैं जूही भट्ट?

जूही भट्ट एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उत्तराखंड के देहरादून से ताल्लुक रखती हैं। वह फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं और कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर डांस और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं।

पहले विवादों में रहे थे रणवीर

गौरतलब है कि पिछले साल Ranveer Allahbadia एक यूट्यूब शो में दिए गए विवादित बयान के चलते चर्चा में रहे थे। इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई थी, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Visionnews