इंडियन आइडल के आगामी एपिसोड में दिग्गज गायिका Asha Bhosle को खास ट्रिब्यूट दिया जाएगा। इस मौके पर अभिनेता और फिल्ममेकर Riteish Deshmukh ने उनके साथ बिताए अपने खास पलों को याद किया।
रितेश देशमुख ने बताया कि वह Asha Bhosle को प्यार से 'आशा आई' कहकर बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी वह उनसे मिलते थे, आशा भोसले उन्हें मां की तरह स्नेह देती थीं। एक किस्सा साझा करते हुए रितेश ने बताया कि आशा भोसले ने उनसे उनकी पसंद का खाना पूछा और फिर अपने हाथों से बनाकर उन्हें घर बुलाया।
'राजा शिवाजी' देखने की थी इच्छा
अपनी फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर रितेश देशमुख भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि आखिरी बातचीत के दौरान Asha Bhosle ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा था कि वह फिल्म रिलीज होने के बाद इसे देखना चाहती हैं।
रितेश ने आगे बताया कि कुछ समय पहले उन्हें आशा भोसले के परिवार से कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उनकी इच्छा थी कि वह यह फिल्म जरूर देखें। हालांकि, उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि वह अब यह फिल्म नहीं देख पाएंगी।
'राजा शिवाजी' फिल्म के बारे में
फिल्म 'राजा शिवाजी' का निर्देशन Riteish Deshmukh ने किया है और वह इसमें मुख्य भूमिका में भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और Genelia D'Souza ने किया है।
यह फिल्म 1 मई को मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।

