Dailyhunt
विदेश में फंसे युवक की वापसी, प्रशासन के प्रयास से इस्राइल से भारत लौटा

विदेश में फंसे युवक की वापसी, प्रशासन के प्रयास से इस्राइल से भारत लौटा

Vision4news 1 week ago

स्राइल-ईरान युद्ध के बीच फंसे अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर क्षेत्र के हजपुरा निवासी अखिलेश कुमार सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। उनकी वापसी जिला प्रशासन की सक्रिय पहल और भारतीय दूतावास के सहयोग से संभव हो सकी।

अखिलेश रोजगार के लिए इस्राइल के नेतन्या शहर गए थे। इस दौरान हालात बिगड़ने और उनकी तबीयत खराब होने के चलते परिवार ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए जिला प्रशासन से मदद मांगी। 25 मार्च को उनकी पत्नी किरण देवी ने जनता दर्शन में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से गुहार लगाई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने 28 मार्च को इस्राइल स्थित भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर समन्वय स्थापित किया। इस्राइल में हवाई अड्डे बंद होने के कारण अखिलेश को 2 अप्रैल को सड़क मार्ग से जॉर्डन सीमा (एलेनबी बॉर्डर) तक पहुंचाया गया। वहां से जॉर्डन की राजधानी अम्मान से वे मुंबई पहुंचे और फिर एयर इंडिया की उड़ान से 3 अप्रैल को लखनऊ पहुंचे।

घर पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और जिला प्रशासन का आभार जताया। शनिवार को अखिलेश कुमार अपनी पत्नी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मुलाकात कर धन्यवाद दिया।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने भी विदेश मंत्रालय, इस्राइल और जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावासों, राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि अखिलेश करीब डेढ़ वर्ष पहले चिनाई के काम के लिए इस्राइल गए थे। बीमारी और युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों के बीच उनकी सुरक्षित वापसी परिवार के लिए बड़ी राहत बनकर आई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Visionnews