Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
2 पत्नियों के बीच में पिसा बीजेपी नेता! एक को कराई शापिंग तो दूसरी नाराज, विवाद के बाद घर पर मिला शव

2 पत्नियों के बीच में पिसा बीजेपी नेता! एक को कराई शापिंग तो दूसरी नाराज, विवाद के बाद घर पर मिला शव

Vistaar News 2 months ago

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता को 2 शादियां करना भारी पड़ गया. घर पर अक्सर दोनों पत्नियों के बीच विवाद होता रहता था. गुरुवार को भाजपा नेता अमृत दास ने अपनी दूसरी पत्नी को शॉपिंग करा दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और अगली ही सुबह घर से अंदर अमृत दास का शव मिला.

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा. जानिए क्या है पूरा मामला?

भाजपा नेता अमृत दास एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्होंने 2 सगी बहनों के साथ शादी की थी. शादी के बाद दोनों बहनों के बीच अनबन रहने लगी और आए दिन विवाद देखने की स्थिति बनती चली गई. जब अमृत दास एक पत्नी को कहीं ले जाते तो दूसरी नाराज हो जाती और दूसरी को ले जाते तो पहली नाराज हो जाती. गुरुवार को भी यही हुआ. अमृत दास अपनी दूसरी पत्नी को बाजार खरीदारी के लिए ले गए. जब लौटकर घर आए, तो पहली और दूसरी दोनों पत्नियों के बीच विवाद हो गया.

विवाद के बीच ही अगले दिन सुबह अमृत दास का शव मिला. उनसे शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेज दिया. इसके अलावा दोनों पत्नियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है. ताकि किसी प्रकार का सुराग हाथ लग सके. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है और हर एंगल से जांच की जा रही है.

शौक से शुरू हुआ खेल, ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसा 'कैफे गैंग, आखिर सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

मामला तब और गंभीर हो गया, जब मृतक के परिजनों ने हत्या का संदेह जताया. मृतक की मां और बहन ने आरोप लगाया कि दोनों पत्नियों के बीच आए दिन विवाद होता था और इन दिनों हालात काफी बिगड़ गए थे. विवाद के चलते ही अमृत दास की हत्या हुई है. हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहों का पता लग पाएगा. फिलहाल, परिजनों की मांग पर जांच जारी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News