Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
22 साल की उम्र में खड़ा किया अरबों का बिजनेस, बनाया ऐसा ऐप जिसने बदल डाला देश का ग्रोसरी मार्केट

22 साल की उम्र में खड़ा किया अरबों का बिजनेस, बनाया ऐसा ऐप जिसने बदल डाला देश का ग्रोसरी मार्केट

Vistaar News 1 week ago

Young Indian GenZ Grocery Entrepreneur: भारत के अमीर लोगों की सूची में अब बड़े व्यापारिक घरानों के बजाय कम उम्र के स्टार्टअप फाउंडर्स अपनी जगह बना रहे हैं. ये युवा टेक्नोलॉजी और AI का इस्तमाल करके लोगों की जिंदगी आसान बनाने वाली अरबों रुपये की कंपनियां खड़ी कर रहे हैं.

इसका सबसे बड़ा उदाहरण क्विक कॉमर्स ऐप Zepto के को-फाउंडर कैवल्य वोहरा हैं जो आज भारत के सबसे युवा टेक अरबपति हैं. उनकी उम्र लगभग 22 साल की है. हालांकि Zepto एक ग्रोसरी डिलीवरी बिजनेस है, लेकिन इसका परा ऐप AI तकनीक पर काम करता है, जिसने देश में किराना खरीदने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है.

कोविड के दौरान जब लोगों को घर पर सामान की जरूरत थी, तब दोनों दोस्तों ने शुरुआत में WhatsApp के जरिए किराना डिलीवरी का काम शुरू किया था. पहले उन्होंने 'किराना कार्ट' नाम से एक स्टार्टअप बनाया और बाद में इसी आइडिया को बड़े लेवल पर ले जाते हुए साल 2021 में Zepto को लॉन्च किया. कैवल्य वोहरा इस कंपनी का Technology का काम काज संभालते हैं, इसलिए वे को-फाउंडर होने के साथ-साथ प्रेजेंट में जेप्टो के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) भी हैं.

शुरुआत में जब Zepto ने 10 मिनट में ग्रोसरी डिलीवरी का वादा किया, तो कई लोगों को यह असंभव लगा. लेकिन कंपनी ने शहरों के भीतर छोटे-छोटे 'डार्क स्टोर्स'खोले और एक ऐसा मजबूत सिस्टम बनाया जिससे ऑर्डर कुछ ही मिनटों में ग्राहकों तक पहुंचने लगा. यही अनोखा मॉडल Zepto की सबसे बड़ी ताकत बना और आज यह कंपनी Blinkit, Swiggy Instamart, BigBasket और Amazon Fresh जैसे बड़े दिग्गजों को कड़ी टक्कर दे रही है.

जब बड़े निवेशक कंपनी में भारी निवेश करते हैं और उसकी वैल्यू अरबों डॉलर पहुंच जाती है, तो फाउंडर्स के शेयरों की कीमत बढ़ने से वे भीअरबपति की लिस्ट में आ जाते हैं और यही बात कैवल्य वोहरा पर भी लागू होती है. खबरों के अनुसार, आज कैवल्य वोहरा का नेट वर्थ लगभग 4,480 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News