Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
45वें जन्मदिन पर MS Dhoni के 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल

45वें जन्मदिन पर MS Dhoni के 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल

Vistaar News 1 week ago

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी ने अपने करियर में कई ऐसे अद्भुत रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए लगभग नामुमकिन है.

आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको माही के 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं.

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में किसी टीम ने आईसीसी की ट्रॉफी जीती हैं. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है.

महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट में कुल 332 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. बता दें, माही ने भारत के लिए 200 वनडे, 72 टी20 और 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मैट में मिलाकर धोनी के नाम सबसे ज्यादा 195 स्टंपिंग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज स्टंपिंग का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने वेस्टइंडीज के कीमो पॉल को 0.08 सेकेंड में स्टंप किया था. धोनी णर टेस्ट में 38, वनडे में 120 और टी20 में 34 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है.

महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में वनडे मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिवॉर्ड दर्ज है. धोनी ने 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 183 रन की तूफानी पारी खेली थी. अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के जड़े थे.

वनडे क्रिकेट में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 2 शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी माही के नाम दर्ज है. उन्होंने साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ यह शतक जड़े थे. इसके अलावा वनडे इंटरनेशनल में धोनी सबसे ज्यादा 84 बार नाबाद लौटे हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News