Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
55 साल के प्रधान 22 साल की महिला के साथ फरार? वापस लौटी पत्नी ने पति के दावों की पोल, जानें पूरा मामला

55 साल के प्रधान 22 साल की महिला के साथ फरार? वापस लौटी पत्नी ने पति के दावों की पोल, जानें पूरा मामला

Vistaar News 1 month ago

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक शख्स ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 22 साल पत्नी ग्राम प्रधान पति के साथ फरार हो गई और साथ में गहने-पैसे भी ले गई. यह मामला काफी चर्चा में रहा लेकिन अब उसकी पत्नी करिश्मा खुद सामने आकर पति के दावों पर सफाई दी है.

जानें क्या कहा?

पुष्पेंद्र वर्मा के लगाए गए आरोपों के बाद पत्नी सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई. पत्नी की सफाई ने पति के दावों की पोल खोल दी. महिला ने बताया कि वह किसी के साथ भागी नहीं थी, बल्कि प्रताड़ना से तंग आकर अपने रिश्तेदारों के पास चली गई थी. इस दौरान पति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी.

महिला ने मऊरानीपुर थाने पहुंचकर साफ कहा कि प्रधान पति जिनके साथ भागने का आरोप लगाया जा रहा है. वह मेरे पिता समान हैं. 'मेरे माता-पिता नहीं हैं.' ऐसे में उन्होंने हमेशा मेरी मदद की है. पति को लेकर महिला ने बताया कि पति ही उसे प्रताड़ित करता है. इसके साथ ही अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.

2 पत्नियों के बीच में पिसा बीजेपी नेता! एक को कराई शापिंग तो दूसरी नाराज, विवाद के बाद घर पर मिला शव

इस मामले को लेकर प्रधान पति का भी बयान सामने आया है. उन्होंने इसे साजिश बताया. प्रधान पति के मुताबिक, कुछ महीने पहले तहसील में पति-पत्नी के विवाद को लेकर एक पंचायत हुई थी. जिसमें पुष्पेंद्र को पत्नी का ख्याल रखने के लिए गुजारा भत्ता देने की बात कही गई. यहीं से पुष्पेंद्र अपना दुश्मन मानने लगा और बदनाम करने के लिए साजिश रच डाली. फिलहाल, पुलिस ने सभी की बातों को सुनकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News