Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aamir Khan Net Worth: तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान के पास कितनी है संपत्ति? जानिए घर, कार और नेटवर्थ

Aamir Khan Net Worth: तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान के पास कितनी है संपत्ति? जानिए घर, कार और नेटवर्थ

Vistaar News 1 month ago

Aamir Khan Net Worth: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान रविवार (5 जुलाई 2026) को तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं. 61 साल के आमिर खान अपनी साथी गौरी के साथ मुंबई में अपने आलीशान घर में शादी के बंधन में बंधेंगे.

कई सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले आमिर खान बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टरों में गिने जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उनकी कुल संपत्ति, लग्जरी घरों और शानदार कार कलेक्शन के बारे में.

आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था. अब दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. यह समारोह मुंबई के पाली हिल स्थित आमिर खान के घर में होने वाला है.

'दिल', 'फना', 'गजनी' और 'दंगल' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके आमिर खान बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टरों में शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई 2024 तक उनकी कुल संपत्ति करीब 1,500 से 1,800 करोड़ रुपये बताई गई थी. उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा फिल्मों से आता है. इसके अलावा, वे कई बड़े ब्रांड्स का प्रचार करके भी अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं.

आमिर खान ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बॉलीवुड में बतौर हीरो शुरुआत की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 1000 रुपये फीस मिली थी. फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं और आज वे फिल्मों की फीस के बजाय उनके मुनाफे में हिस्सेदारी लेना पसंद करते हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान के पास कई महंगे घर और फ्लैट हैं. मुंबई के बांद्रा, पाली हिल और पंचगनी जैसे पॉश इलाकों में उनकी शानदार प्रॉपर्टी मौजूद है, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जाती है. इतना ही नहीं कहा जाता है कि उनके पास अमेरिका के बेवर्ली हिल्स इलाके में भी प्रॉपर्टी है.

61 की उम्र में गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करेंगे आमिर खान, क्या एक्स-वाइफ और बच्चे होंगे शामिल?

आमिर खान को लग्जरी कारों का भी शौक है. उनके पास कई महंगी और शानदार गाड़ियां हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कार कलेक्शन में रोल्स-रॉयस घोस्ट जैसी लग्जरी कार शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 6-7 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज-बेंज S600 जैसी प्रीमियम कारें भी हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News