Automatic Train Protection Expansion: रेल नेटवर्क को यातायात का सबसे बड़ा साधन माना जाता है. यही वजह है कि हर दिन भारतीय रेलवे से लाखों लोग लंबी दूरी की यात्राएं करते हैं. रेल से सफर करना आरामदायक तो होता है, लेकिन कई बार आकस्मिक दुर्घटनाओं की वजह से यात्रियों को जनहानी ब हो जाती है.
इस तरह की दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है. इसके लिए भारतीय रेलवे ने 'कवच 4.0' सिस्टम की तैनाती के लिए 170 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है.
सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि कवच 4.0 के तहत उत्तर रेलवे के मुरादाबाद डिवीजन के 712 रूट किलोमीटर के बाकी बचे हिस्सों पर कवच सिस्टम लगाया जाएगा. रेल मंत्रालय के अनुसार, मंजूर राशि से स्वदेशी 'कवच 4.0' सिस्टम लगाकर सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा. सुरक्षा की इस आधुनिक लेयर से चिन्हित रूट पर ट्रेन संचालन सुरक्षित होगा और हादसों में कमी आएगी.
रेल मंत्रालय के अनुसार, पिछले कुछ सालो में भारतीय रेलवे के सफर में सुरक्षा काफी बढ़ी है. साल 2014-15 में जहां कुल 135 रेल दुर्घटनाएं हुई थीं. वहीं 2025-26 में यह संख्या घकर सिर्फ 16 रह गई है और इस साल जून तक सिर्फ दो हादसे हुए हैं. इस तरह प्रति दस लाख किलोमीटर पर होने वाली दुर्घटनाओं के इंडेक्स में भी लगभग 91 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है जो सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा सुधार दर्शाती है.

