Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Alirajpur: 'मैं भील समाज से हूं, इसलिए स्कूल से निकाला', भेदभाव की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र

Alirajpur: 'मैं भील समाज से हूं, इसलिए स्कूल से निकाला', भेदभाव की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र

Vistaar News 1 week ago

इनपुट- मनीष अरोड़ा

Alirajpur: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से स्कूल में जातिगत भेदभाव का नया मामला सामने आया है. यहां पर एक मासूम बच्चा जो चौथी कक्षा में पड़ता है वह जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा तो सभी हैरान रह गए.

बच्चे ने जनसुनवाई में कलेक्टर से कहा 'मैं भील समाज का हूँ, इसलिए स्कूल से निकाला'. छात्र लक्ष्मण का आरोप है कि खाना खाने के लिए उसे थाली घर से लानी पड़ती थी.

छात्र के द्वारा बताए गए सभी आरोपों को सुनकर जनसुनवाई में पहुंचे लोक सन्न रह गए. कलेक्टर नीतू माथूर ने मामले में संज्ञान लेकर तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं. कलेक्ट ने कहा की दोषी पाए जाने वाले हर व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी.

​चौथी कक्षा में इस मासूम का नाम लक्ष्मण है. उम्र भले ही कम है, लेकिन दर्द और भेदभाव का पहाड़ इस बच्चे पर टूट पड़ा है. लक्ष्मण की माँ का बचपन में ही देहांत हो गया था, जिसके बाद से उसके नाना-नानी ही उसका पालन-पोषण कर रहे हैं. लेकिन अब लक्ष्मण को स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जिसके खिलाफ वह जनसुनवाई में कलेक्टर के पास गुहार लगाने पहुंचा.

​लक्ष्मण के नाना का कहना है कि मेरी बेटी ने भील समाज में शादी की थी, लेकिन शादी के एक महीने बाद ही उसका देहांत हो गया. मैं खुद भिलाला समाज से आता हूं, लेकिन मेरा नाती भील समाज से आता है. इसी बात को लेकर उसके साथ स्कूल में भेदभाव किया जा रहा है और अब उसे स्कूल से भी निकाल दिया गया है. हम न्याय चाहते हैं.

बचपन में मां का साया छिनने के बाद लक्ष्मण के सिर पर अब शिक्षा का संकट भी मंडराने लगा है. भील और भिलाला समाज के इस आपसी मामले में एक मासूम का भविष्य दांव पर लगा है. फिलहाल कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News