Dailyhunt
अंबिकापुर दुष्कर्म मामला, आरोपी छठवें दिन भी फरार, पुलिस ने 35000 रुपये के इनाम की घोषणा की

अंबिकापुर दुष्कर्म मामला, आरोपी छठवें दिन भी फरार, पुलिस ने 35000 रुपये के इनाम की घोषणा की

Vistaar News 6 days ago

CG News: अंबिकापुर दुष्कर्म मामले में आरोपी वारदात को अंजाम देने के छठवें दिन बाद फरार चल रहा है. पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी हुई है. इसके साथ ही 35000 रुपये की इनाम की घोषणा की है.

सरगुजा रेंज के आईजी ने 30 हजार और पुलिस अधीक्षक ने 5000 रुपये के इनाम की घोषणा की है. आरोपी की जानकारी और सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम दिया जाएगा. पुलिस ने आरोपी का हुलिया जारी किया है. सूचना देने के लिए पुलिस ने मोबाइल फोन नंबर भी जारी किया है.

इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार शासन और प्रशासन पर हमलावर है. आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की जा रही है. कांग्रेस ने मंगलवार (7 अप्रैल) शाम को कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान महिला कांग्रेस ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताई.

अंबिकापुर के महामाया मंदिर के पास फुटपाथ पर शुक्रवार ( 3 अप्रैल 2026) को खून से लथपथ महिला का शव मिला था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. महिला के गले में धारदार हथियार के निशान पाए गए. सिर में गंभीर चोट मिली. इसके साथ ही सीने की 12 पसलियां भी टूटी पाई गईं.

शुरुआती रिपोर्ट में पाया गया था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. उसके साथ हैवानियत का मामला सामने आया था. मृतक महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल भी डाली गई थी. इसे दिल्ली के निर्भया कांड की तरह देखा जा रहा है. ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं. आरोपी फरार है, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है. आरोपी का नाम मिथुन पंडा बताया जा रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News