Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अनुशासनहीनता पर MP कांग्रेस की कार्रवाई, राकेश यादव को निष्कासित किया, प्रियंका किरार और निधि चतुर्वेदी को कारण बताओ नोटिस

अनुशासनहीनता पर MP कांग्रेस की कार्रवाई, राकेश यादव को निष्कासित किया, प्रियंका किरार और निधि चतुर्वेदी को कारण बताओ नोटिस

Vistaar News 1 week ago

MP News: मध्य प्रदेश में पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं पर कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है. कांग्रेस ने अनुशासनहीनता करने पर राकेश यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, हालांकि राकेश यादव का कहना है कि उन्होंने खुद ही नाखुश होकर पार्टी छोड़ दिया है.

वहीं दूसरी ओर संगठन के दो बड़े पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

प्रियंका किरार और निधि चतुर्वेदी को कारण बताओ नोटिस

अनुशासनहीनता में महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निधि चतुर्वेदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. प्रियंका किरार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर नोटिस मिला है. वहीं निधि चतुर्वेदी को भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ पोस्ट करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. दोनों महिला नेताओं से 7 दिन के अंदर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है.

राकेश यादव ने PCC अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

जहां एक ओर इंदौर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने राकेश यादव को निष्कासित करने का आदेश जारी किया है. वहीं दूसरी ओर राकेश यादव का कहना है कि उन्होंने खुद ही पार्टी छोड़ दी है. राकेश यादव ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीशा चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यादव ने कहा कि इन नेताओं के कारण ही कांग्रेस की राज्यसभा में हार हुई है. जो भी पार्टी में सच बोलता है, उसे नोटिस देकर चुप करवा दिया जाता है.

वहीं राकेश यादव ने जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जीतू पटवारी को अध्यक्ष पद पर रहने का अधिकारी नहीं है. यादव ने कहा कि जीतू पटवारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं करते हैं. बता दें राकेश यादव पिछले 30 सालों से पार्टी से जुड़े थे और काफी सक्रिय नेता थे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News