Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Asia Cup 2027 Schedule: एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, बांग्लादेश करेगा मेजबानी, इस बार वनडे फॉर्मैट में होगा टूर्नामेंट

Asia Cup 2027 Schedule: एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, बांग्लादेश करेगा मेजबानी, इस बार वनडे फॉर्मैट में होगा टूर्नामेंट

Vistaar News 1 week ago

Asia Cup 2027: बांग्लादेश की मेजबानी में होने वाले एशिया कप 2027 की तारीख सामने आ गई है. इस टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश ने मीरपुर, सिलहट और चटगांव को संभावित वेन्यू के रूप में प्रस्तावित किया है.

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने अंतिम फैसला लेने से पहले इन तीनों मैदानों की सुविधाओं और तैयारियों की विस्तृत जानकारी मांगी है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप 2027 की शुरुआत 18 जून से होगी, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा. इस बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मैट में खेला जाएगा. हालांकि एशियन क्रिकेट काउंसिल ने अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नही की है. मीडिया से बातचीत में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सईद इब्राहिम अहमद ने बताया कि बोर्ड ने देश के 3 नियमित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान, मीरपुर, चटगांव और सिलहट को टूर्नामेंट के लिए प्रस्तावित किया है.

बीसीबी सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सईद इब्राहिम अहमद ने बताया कि एशियन क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से इन तीनों प्रस्तावित वेन्यू की सुविधाओं और अन्य तैयारियों के बारे में अधिक जानकारी मांगी है. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में इस मामले पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है.

बांग्लादेश ने आखिरी बार साल 2016 में एशिया कप की मेजबानी की थी और उस साल बांग्लादेश ने फाइनल तक का सफर ते किया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें भारत के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल कुछ समय पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष बने हैं और एशिया कप 2027, उनके अध्यक्ष रहते बांग्लादेश पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News