Dailyhunt
बंगाल चुनाव में BJP की बढ़त के बाद नेताओं ने बांटी झालमुड़ी, सीएम साय बोले- जनता ने TMC की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंका

बंगाल चुनाव में BJP की बढ़त के बाद नेताओं ने बांटी झालमुड़ी, सीएम साय बोले- जनता ने TMC की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंका

Vistaar News 2 weeks ago

Chhattisgarh BJP workers celebrate victory: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) से आगे निकलती दिख रही है.

जिसके बाद छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है. वहीं सीएम विष्णु देव साय भी TMC पर निशाना साधा है.

सीएम विष्णु देव साय ने बंगाल चुनाव के रूझानों पर कहा कि- आज 5 राज्यों में हुए चुनावों के परिणाम आने वाले हैं, मतगणना जारी है. असम में हम जीत के करीब हैं, वहां भाजपा की सरकार बनने वाली है. बंगाल में भी रुझानों में हम आगे हैं. निश्चित तौर पर बंगाल में भाजपा की विजय होगी। बंगाल की जनता ने टीएमसी की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंका है.

छत्तीसगढ़ में भी जीत का जश्न मनाया जा रहा है. रायपुर बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में झालमुड़ी खाकर कार्यकर्ता सेलिब्रेट कर रहे हैं. 'पाप अनाचार में, घोर अंधकार में, श्री राम जी की सेना चली' गाना भी गाया. इसी कड़ी में शंकर नगर में वित्तमंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर मुफ्त में झालमुड़ी खिलाया जा रहा है. झालमुड़ी खाने के लिए बंगले के बाहर भीड़ देखने को मिली. कई और जगहों पर झालमुड़ी पार्टी चल रही है. ओपी चौधरी असम में आधा दर्जन सीटों के प्रभारी थे. उनके प्रभार वाले सीटों पर पार्टी को बढ़त मिली है. इससे ओपी चौधरी के समर्थकों में खुशी का माहौल है.

वहीं शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिलने को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि - अंधेरा छटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा.

पश्चिम बंगाल समेत आज 5 राज्यों के चुनाव की मतगणना जारी है. पश्चिम बंगाल के परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. भवानीपुर सीट की अगर बात की जाए, तो बंगाल की यह सबसे हॉट सीट बनी हुई है. यहां से खुद सीएम ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं. उनका मुकाबला करने के लिए भाजपा से सुवेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं. सुवेंदु अधिकारी पिछली विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के हरा चुके हैं. लेकिन भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News