Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भोपाल में 'नकली पुलिस' का पर्दाफाश, चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहे थे युवक, पुलिस ने दबोचा

भोपाल में 'नकली पुलिस' का पर्दाफाश, चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहे थे युवक, पुलिस ने दबोचा

Vistaar News 6 days ago

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नकली पुलिस बनकर लोगों को गुमराह करने वाले दो युवको कों पुलिस पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये लोग वाहन चेकिंग के नाम पर राहगीरों से अवैध वसूली करते थे.

ये दोनों युवक पुलिस लिखी गाड़ी से सिविल ड्रेस में बिना हेलमेट बाइक सवारों का पीछा करते और चालान व कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर रुपये ऐंठते थे.

जो भी इनके बहकावे में न आकर नहीं रुकते उनको ये नकली रिवाल्वर दिखाकर डराते थे. शाहपुरा निवासी लोगों को इन युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्होंने घेरकर पूछताछ की और इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपियों की पहचान अमान खान और कार्तिक मिश्रा के रुप में हुई है. जो कि अशोका गार्डन क्षेत्र के निवासी है. जब पुलिस ने इन दोनों युवको की तलाशी ली तो अमान नाम के व्यक्ति के पास से नकली पिस्टल निकली.

इन दोनों पर शाहपुरा इलाके के युवकों शक हुआ तो उन्होंने इन्हें घेरकर पूछताछ शुरू कर दी. पहले बोले-कोहेफिजा थाने में है लेकिन पहचान पत्र दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाए. जब पुलिस ने पहुंची तो युवकों ने कहा कि वह फ्रैंक कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने युवकों के इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया.

पुलिस की जांच में सामने आया है कि रीवा निवासी कार्तिकेय मिश्रा बीएएलएलबी का छात्र है. उनके पिता शासकीय स्कूल में प्राचार्य है. वहीं दमोह निवासी अमान खान आईटी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है. फिलहाल पुलिस दोनों की कॉल डिटेल निकलवा रही है. अमान पर पहले से मारपीट का मामला दर्ज है वहीं अरमान का भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है.

Morena: स्‍कूल बना तालाब, बच्‍चों और शिक्षकों की जान पर खतरा, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News