Dailyhunt
'बिहार की जीत ने.', पीएम मोदी का वो बयान, जो बंगाल में BJP की 'सुनामी' के बाद हो रहा वायरल, Video

'बिहार की जीत ने.', पीएम मोदी का वो बयान, जो बंगाल में BJP की 'सुनामी' के बाद हो रहा वायरल, Video

Vistaar News 5 days ago

PM Modi Bengal Victory Viral Statement: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है. शुरुआती रुझानों से ही आगे चलने वाली भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है.

हालांकि, यह कोई फाइनल आंकड़ा नहीं है, क्योंकि वोटों की गिनती जारी है. वहीं विपक्ष की ओर से ममता बनर्जी अभी भी जीत का दावा कर रही हैं. मतगणना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक भाषण खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने कहा था कि गंगा जी बिहार से बंगाल तक बहती हैं. बिहार की जीत ने बंगाल की विजय का रास्ता खोल दिया है.

दरअसल, पीएम मोदी ने बिहार चुनाव में मिली जीत के बाद बंगाल में भाजपा की जीत का संकेत बताया था. बंगाल में वोटों की गिनती के दौरान भाजपा बढ़त बनाए हुए है. ऐसा लग रहा है कि इस बार बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा. सत्ता परिवर्तन की आहट के बीच पीएम मोदी का एक पुराना बयान खूब वायरल हो रहा है. यह बयान पीएम मोदी ने बिहार चुनाव में बंपर जीत के बाद दिया था.

अगर भारतीय जनता पार्टी बंगाल में सरकार बनाने में कामयाब हो जाती है, तो यह स्वतंत्रता के बाद पहली बार होगा जब भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी. बंगाल में जीत पीएम मोदी ने कई जनसभाएं की और लगातार सभी छोटी-बड़ी घटनाओं पर ध्यान दिया. शायद यही वजह रही कि शुरुआती रुझानों से ही भाजपा बढ़त बनाए रखी. शाम 4 बजे तक 293 सीटों में भाजपा 195 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्ताधारी दल टीएमसी सिर्फ 95 सीटों पर ही सिमटकर रह गई.

बंगाल की सबसे हॉट सीट भवानीपुर बनी हुई है. जहां पर सीएम ममता बनर्जी का मुकाबला सुवेंदु अधिकारी से है. शुरुआती रुझानों की अगर बात की जाए, तो ममता बनर्जी खुद पीछे चल रही थीं, लेकिन बाद में वे करीब 10,000 वोटों से ज्यादा हो गईं. फिलहाल, अभी वोटों की गिनती जारी है. अभी फाइनल परिणाम नहीं आया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News