Dailyhunt
बीजेपी की नई टीम की घोषणा जल्द, 50 साल से कम युवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी मिलनी तय, MP कनेक्शन ने दिल्ली में बढ़ाई सरगर्मियां

बीजेपी की नई टीम की घोषणा जल्द, 50 साल से कम युवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी मिलनी तय, MP कनेक्शन ने दिल्ली में बढ़ाई सरगर्मियां

Vistaar News 2 weeks ago

Delhi: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद बीजेपी के भीतर संगठनात्मक फेरबदल की तैयारियां अब अमल में लाने के लिए तैयार हैं. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी नई टीम की सूची के साथ तैयार हैं.

देश भर से 50 साल से कम उम्र के होनहार बीजेपी युवा नेताओं की खास लिस्ट तैयार की गई है. सूची में शामिल नामों को लेकर वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लेने का काम चल रहा है. गुरुवार को इसी क्रम में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मध्य प्रदेश की लीडरशिप के जुटने से भी सरगर्मियां तेज हो गईं.

गुरुवार को बीजेपी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीडी शर्मा, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करने बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. बीजेपी अध्यक्ष के साथ इन वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात काफी देर तक चली. इसके साथ ही सूबे के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के भी दिल्ली पहुंचने की चर्चा है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि मध्य प्रदेश से जुड़े समीकरण भी नई टीम के गठन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ होने जा रही है. जनरल सेक्रेटरी से लेकर अन्य महत्वपूर्ण पदों पर मध्य प्रदेश की भागीदारी तय मानी जा रही है.

दिलचस्प बात यह है कि जिन नामों को शॉर्टलिस्ट किया जा रहा है, उनके राजनीतिक बैकग्राउंड, कार्यशैली और सार्वजनिक छवि की भी गहन जांच की जा रही है. सूत्रों का दावा है कि अंतिम सूची में शामिल होने वाले नाम अचानक सामने आएंगे और कई 'सरप्राइज' चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं.

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि जिस तरह नितिन नवीन के चयन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा नेतृत्व के बीच लंबी चर्चा चली थी, उसी तरह अब उनकी टीम को लेकर भी 'हाई-वोल्टेज' मंथन जारी है. संगठन इस बार ऐसे चेहरों पर दांव लगाना चाहता है, जो न सिर्फ विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हों, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क भी रखते हों. सूत्र यह भी बताते हैं कि पार्टी भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए ऐसे नेताओं को आगे लाना चाहती है, जो अगले 15-20 वर्षों तक संगठन की दिशा तय कर सकें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News