Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CG News: भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस-2 यूनिट में लगी भीषण आग, 5 मजदूर घायल

CG News: भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस-2 यूनिट में लगी भीषण आग, 5 मजदूर घायल

Vistaar News 6 months ago

CG News: भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया. प्लांट के पीबीएस-2 यूनिट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टर्बाइन में ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई. घटना के समय मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए पीछे के रास्ते से बाहर भागे.

सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी करते रहे.

इस हादसे में एक बीएसपी कर्मचारी समेत 5 ठेका श्रमिक घायल हुए हैं. घायलों में कर्मचारी शिवमोहन त्रिपाठी और ठेका कंपनी के मनीष व शुशांत शामिल हैं, जबकि दो अन्य के नाम सामने नहीं आए हैं. ठेका श्रमिक उमेंद्र का पैर भागने के दौरान गिरने से फ्रैक्चर हो गया.

सभी घायलों का प्राथमिक उपचार प्लांट के मेडिकल पोस्ट में किया गया, इसके बाद उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. ब्लास्ट के बाद धुएं का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया था. यूनियन नेताओं का कहना है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या स्टीम प्रेशर इसकी वजह हो सकता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News