CG Weather: छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. आंधी-बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले एक हफ्ते की बात करें तो अलग-अलग शहरों में सामान्य तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा.
सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में 30 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा.

