CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का सितम जारी है. सूरज के तीखे तेवर से लोग परेशान हैं. प्रदेश के मध्य क्षेत्र में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. इस रीजन के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है.
वहीं, मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत 14 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

