Dailyhunt
'छत्तीसगढ़ में हर साल खेलो इंडिया ट्राइबल गेम का आयोजन होगा', समापन पर CM साय बोले- जीतने वाले खिलाड़ियों को इनाम मिलेगा

'छत्तीसगढ़ में हर साल खेलो इंडिया ट्राइबल गेम का आयोजन होगा', समापन पर CM साय बोले- जीतने वाले खिलाड़ियों को इनाम मिलेगा

Vistaar News 2 weeks ago

CG News: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम 2026 का समापन हो गया. सबसे ज्यादा पदक जीतने के साथ ही कर्नाटक चैंपियन बना. वहीं इस भव्य समापन कार्यक्रम के आयोजन पर मुख्यमंत्री साय ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी.

सीएम साय ने देशभर से आए खिलाड़ियों को बधाई दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल के आयोजन के कारण पूरा छत्तीसगढ़ खेल मय रहा.

'जीतने वाले खिलाड़ियों को इनाम मिलेगा'

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम 2026 के समापन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, 'कार्यक्रम में 3 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया है. खेल का जनजाति समाज से पुराना नाता है. जनजाति समाज के लोग तीर-धनुष चलाकर अपनी आजीविका चलाते थे. इसमें तीन हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया. कर्नाटक के खिलाड़ियों को खूब बधाइयां. छत्तीसगढ़ में हर साल खेलो इंडिया का आयोजन किया जाएगा. छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी से कम नहीं हैं. खेलो इंडिया में जीतने वाले खिलाड़ियों को इनाम मिलेगा.'

'स्वर्ण पदक जीतने वालों को 2 लाख दिए जाएंगे'

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके लिखा, 'इस आयोजन ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर के जनजातीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच दिया. हमारे प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों ने भी 3 स्वर्ण समेत कुल 19 पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है.
प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए इस प्रतियोगिता में एकल विधा में स्वर्ण पदक पर 2 लाख, रजत पर 1.5 लाख और कांस्य पर 1 लाख रुपये और दलीय विधा में स्वर्ण पदक पर 1 लाख, रजत पर 75 हजार और कांस्य पर 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है.'

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख वांडविया का विशेष आभार व्यक्त किया.

देशभर से 3800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

बता दें छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम का आयोजन किया गया था. इसमें देशभर से 3800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस आयोजन का मकसद आदिवासी समाज के खिलाड़ियों को पहचान दिलाकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मंच दिलाना है.

इस प्रतियागिता में छत्तीसढ़ ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 6 ब्रांज मेडल जीते. इसी के साथ प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का 9वां स्थान रहा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News