Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CM मोहन यादव ने जबलपुर क्रूज हादसे की जांच के आदेश दिए, बोले- रेस्क्यू में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करेंगे

CM मोहन यादव ने जबलपुर क्रूज हादसे की जांच के आदेश दिए, बोले- रेस्क्यू में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करेंगे

Vistaar News 2 weeks ago

Jabalpur Cruise Incident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर क्रूज हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जांच के आदेश दिए गए हैं, रिपोर्ट का इंतजार करेंगे.

इस घटना से निश्चित तौर पर मन दुखी होता है.

CM ने इस दर्दनाक दुर्घटना के बारे में कहा कि ऐसे क्रूज में सफर के दौरान लाइफ जैकेट पहनना चाहिए. जिन लोगों ने जैकेट पहनी भी थी वो आधी-अधूरी थी लेकिन ये बातें जांच में सामने आएंगी. इस बारे में मैं अभी कुछ नहीं कहूंगा. पर्यटन विभाग इसकी जांच करेगा और भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसका प्रयास करेंगे. मेरी परिवारो के साथ शोक-संवेदना है.

सीएम ने घटना के बारे में कहा कि रेस्क्यू दल ने बेहतरीन काम किया है. दल ने सक्रिय और त्वरित भूमिका निभायी है. क्रूज को काटकर लोगों को बाहर निकाला. लगभग 4.30 घंटे तक लोगों ने शानदार काम किया. क्रूज से लोगों को बचाया गया. जिन बचावकर्मियों ने बेहतरीन काम किया है, उन्हें 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को सम्मानित किया जाएगा.

इस हादसे पर सीएम ने दुख और संवेदना जताई है. मृतकों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री ने 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार घटना को लेकर संवेदनशील है. भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसका ध्यान रखा जाएगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News