Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CM Yogi Big Statement: 'ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला ले गए, ये चोरी का नया मॉडल है', CM योगी ने किसको लपेटा?

CM Yogi Big Statement: 'ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला ले गए, ये चोरी का नया मॉडल है', CM योगी ने किसको लपेटा?

Vistaar News 2 months ago

Pot Theft Political Attack: यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों पर बड़ा निशाना साधा है. सीएम योगी ने राजधानी लखनऊ में आयोजित नगर निगम के एक कार्यक्रम में ऐसी बात बोली जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है.

उन्होंने कहा कि ढाई करोड़ की कार में चलने वाले नगर निगम का 45 रुपये का गमला चुराकर ले जाते हैं. आइए जातने हैं क्या है पूरा मामला.

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ' अभियान के अंतर्गत मंगलवार को लखनऊ नगर निगम की 413 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान में उन्होंने न केवल परियोजनाओं का लोकार्पण किया बल्कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नागरिकों की जवाबदेही पर भी जोर दिया.

उन्होंने अपने भाषण के दौरान एक बात बोली जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया. लखनऊ शहर के निवासियों से योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 'शहर को साफ रखने के लिए सिर्फ नगर निगम के महापौर, पार्षद या सफाई कर्मचारी ही जिम्मेदार नहीं हैं. नागरिकों की जवाबदेही भी जरूरी होती है. घर का कूड़ा कूड़ेदान में ही फेकें. प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें, नालियों में कूड़ा नहीं फेकें और सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं. नहीं तो होता क्या है, हम गमला लगाते हैं, कोई कार से आता है और गमला उठाकर ले जाता है. हद है.. अरे जितना कार में तेल लग रहा है, उसमें से नया गमला भी ले सकते हैं.'

क्या है त्रिपल S मॉडल? RSS प्रमुख के तीन लखनऊ दौरे से चर्चा तेज, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News