Dailyhunt
DC vs GT: क्या डीसी बनाम जीटी मैच में भी बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

DC vs GT: क्या डीसी बनाम जीटी मैच में भी बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

Vistaar News 3 weeks ago

DC vs GT: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. इससे पहले कोलकाता और गुवाहाटी में खेले गए मैच बारिश के कारण प्रभावित हुए, जिसके चलते फैंस के जहान में सवाल उठ रहे हैं कि क्या आज दिल्ली मैं होने वाले मुकाबले में भी बारिश का कहर देखने को मिलेगा?

तो आइए जानते हैं, आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम…

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को आईपीएल मैच खेला जाना हैं. इस दिन दिल्ली मैं बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. बीबीसी वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, 8 अप्रैल को मैच शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे यानी शाम 6 बजे के आसपास 18 फीसद बारिश होने के आसार हैं.इसके बाद टॉस के समय यानी शाम 7 बजे 14 फीसद बारिश के आसार बताए जा रहे हैं. इसके बाद 8 बजे 17 फीसद, 9 बजे 8 फीसद, 10 बजे 4 फीसद और 11 बजे 00 फीसद यानी बिल्कुल न के बराबर बारिश की आशंका जताई जा रही हैं.

क्या स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल का हुआ पैचअप? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मची हलचल

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कई बात करें, तो इसमें गुजरात का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें 4 में गुजरात तो 3 में दिल्ली ने जीत दर्ज कई हैं. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 बार भिड़ंत हुई थी और दोनों बार गुजरात ने ही जीत दर्ज कई थी. हालांकि इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं. ऐसे में वह आज के मैच मैं गुजरात को कड़ी चुनौती दे सकती है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News