Earthquake in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसका असर जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भी महसूस किया गया है. बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है.
वहीं भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश पर्वत है.
किसी भी जनहानि की खबर नहीं
बताया जा रहा है कि भूकंप के कारण दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में 30 से 35 सेकेंड्स तक कंपन महसूस किया गया. इसका केंद्र अफगानिस्तान में अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा के पास था. जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग सहम गए और फौरन सुरक्षित स्थान पर भागने लगे. हालांकि इस भूकंप के कारण किसी भी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है.
भूकंप आने के क्या कारण हैं?
धरती की सतह पर टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं. ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं. इसके कारण ये अपना स्थान भी बदलती हैं. ऐसे में ये प्लेट्स कभी-कभी आपस में टकरा जाती हैं. टकराने के बाद जब ये प्लेट्स टूट जाती हैं, तो बाहर जाने के लिए रास्ता खोजती हैं. इस दौरान काफी एनर्जी उत्पन्न होती है. जिसके कारण भूकंप के झटके महसूस होते हैं.
खबर अपडेट की जा रही है…

