Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिल्ली से त्रिपुरा तक BJP में संगठनात्मक बदलाव, घोषित किए 4 नए प्रदेश अध्यक्ष

दिल्ली से त्रिपुरा तक BJP में संगठनात्मक बदलाव, घोषित किए 4 नए प्रदेश अध्यक्ष

Vistaar News 1 week ago

BJP State President Announcement: भारतीय जनता पार्टी ने देश के चार राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर द‍िया है. इसके तहत दिल्‍ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा के नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई है.

दिल्‍ली में बीजेपी की कमान वीरेंद्र सकलेचा की जगह अब हर्ष मल्होत्रा को दी गई है. वहीं हरियाणा की बात की जाए तो यहां मह‍िला नेत्तत्‍व को कमान देते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को कमान सौंपी गई है.

बीजेपी के इस ऐलान में सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली की हो रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा दिल्ली को दिल्ली की कमान सौंपी गई है. सियासत में उनकी बड़ी पहचान है. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे हैं और खुद केंद्र में इस समय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं.

हर्ष मल्होत्रा दिल्‍ली लोकसभा सीट से इस समय सांसद हैं. वह इस सीट से पहली बार साल 2024 में चुने गए थे. पूर्व सांसद गौतम गंभीर ने इस सीट को छोड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद ही हर्ष को जगह दी गई थी. . इससे पहले पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं.

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. पंजाब चुनावों में एक साल से भी कम समय बचा है और पार्टी ने सुनील जाखड़ की जगह नए नेता को पार्टी के संगठन की कमान सौंप दी है. केवल सिंह ढिल्लों पंजाब बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे. यह फैसला इसल‍िए भी बेहद अहम माना जा रहा है क्‍योंकि इस बार बीजेपी का फोकस पंजाब पर है. यही वजह है कि चुनावों से ठीक एक साल पहले से ही संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी गई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News