Delhi-NCR CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. CNG के दाम में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. कीमतें 83.09 रुपये से बढ़कर कीमत 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई हैं.
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अनुसार ये कीमत शनिवार (29 अगस्त 2026) की सुबह 6 बजे से ही लागू हो गई हैं. गाड़ियों में सीएनजी भराने के लिए लोगों को थोड़ी और जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी.

