अभिनेता सलमान खान ने कॉमेडियन-अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन में एक भावुक और प्रेरक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है. सलमान खाने उनके लंबे करियर और अनुभव को सराहना की है. सलमान ने राजपाल के दशकों लंबे करियर, मेहनत और कला की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि इंडस्ट्री ने उन्हें बार-बार इसलिए रिपीट किया क्योंकि वह अपने काम की वैल्यू जानते हैं, लेकिन आखिर पूरा मामला क्या है आखिर सलमान भाईजान ने अचानक ऐसा पोस्ट क्यों किया आइए जानते है.
दरअसल हाल ही में मुंबई में आयोजित 'चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026' के दौरान एक बेहद असहज स्थिति पैदा हो गई. कार्यक्रम को होस्ट कर रहे मशहूर पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने मंच पर राजपाल यादव के पुराने वित्तीय विवाद (Financial Case) को लेकर एक टिप्पणी कर दी. सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव की ओर इशारा करते हुए कहा 'राजपाल भाई, डॉलर कितना भी ऊपर नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं.'
इसके बाद राजपाल यादव थोड़ी देर के लिए शांत हो गए और फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए गरिमा के साथ जवाब दिया, "मसला तो सुन लो एक बार. मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं." इस घटना का वीडियो वायरल होते ही फैंस और नेटिजन्स ने सौरभ द्विवेदी को निशाने पर ले लिया. वहीं अब सलमान खान भी राजपाल यादव के सपोर्ट में आ गए हैं.
सलमान खान ने अपने x एकाउंट पर लिखा कि "राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार रिपीट किया है क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो. काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलता रहेगा. हकीकत यह है."
उन्होंने आगे लिखा 'और ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है.'
हालांकि इस पूरे मामले पर राजपाल यादव की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है, जिसमें उन्होंने कहा है 'कभी-कभी फिल्मों जिस तरह से सीन डिजाइन किया जाता है उस तरह से वो दर्शकों तक नहीं पहुंच पाता, ठीक ऐसा ही चेतक स्क्रीन अवॉर्ड में हुआ है. जो भी सौरभ ने कहा वह अंदाज अलग था और उनका मजाक उड़ाने या अपमान करने का कोई मकसद नहीं था. राजपाल यादव ने कहा कि वो सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान दोनो मेरे छोटे भाई जैसे है.'

