Dailyhunt
गर्मी के साथ बढ़ गया है मच्छरों का आतंक? इन 4 घरेलू उपायों से करें काम तमाम

गर्मी के साथ बढ़ गया है मच्छरों का आतंक? इन 4 घरेलू उपायों से करें काम तमाम

Vistaar News 1 month ago

Mosquito: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और मच्छरों ने अपनी बटालियन के साथ घरों में राज करना शुरू कर दिया है. मच्छर न केवल नींद खराब करते हैं, बल्कि इनके काटने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

मच्छरों को घर से भगाने के लिए अक्सर लोग मार्केट से कॉइल, लिक्विड या स्प्रे खरीद लाते हैं, जो मच्छर भगाने में कारगर तो होते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल सेहत के लिए हानिकारक होते हैं.

डॉक्टर भी कई बार सलाह देते हैं कि इन केमिकल युक्त सामानों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. अब आपके मन में यह सवाल होगा कि आखिर मच्छरों को घर से कैसे भगाया जाए, ताकि रात में चैन की नींद सो सकें और बीमारियों से भी बचे रहें. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप घर से मच्छरों को भगा सकते हैं.

घर से मच्छरों को दूर भगाने के लिए मार्केट में मिलने वाला कपूर भी एक बहुत अच्छा ऑप्शन है. इसके लिए सबसे पहले आप मिट्टी का एक दीया ले लें. इसके बाद उस दीये में सरसों का तेल डालकर कपूर जलाएं. कपूर के जलने से निकलने वाली गंध मच्छरों के लिए असहनीय होती है, जिससे घर के कोने-कोने से मच्छर दूर भाग जाते हैं.

लहसुन घर की रसोई में आसानी से मिल जाता है. कमरों से मच्छरों को भगाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले लहसुन की कुछ कलियों को अच्छे से पीस लें. पीसने के बाद इसे पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें. फिर इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भरकर घर के कोनों, दरवाजों और खिड़कियों के आसपास छिड़क दें. इससे घर के अंदर जितने भी मच्छर होंगे वे सब बाहर भाग जाएंगे और बाहर से आने वाले मच्छर भी घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगे. लहसुन की गंध के कारण मच्छर दूर से ही भाग जाते हैं.

7-8 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है कमजोरी? जानिए किन कारणों से दिनभर रहती है सुस्ती

तुलसी शरीर के लिए जितनी फायदेमंद है, उतनी ही यह मच्छरों को भगाने के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन है. अगर आप घर के आसपास या खिड़कियों के पास तुलसी का पौधा लगाते हैं, तो यह न केवल शुभ माना जाता है, बल्कि इसकी महक से मच्छर भी घर से दूर रहते हैं. इसके अलावा, तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर उसका छिड़काव करने से भी कमरों से मच्छर भाग जाते हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News