Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IND vs SL: श्रीलंका में किसका पलड़ा भारी? जानें टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND vs SL: श्रीलंका में किसका पलड़ा भारी? जानें टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Vistaar News 6 days ago

IND vs SL Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा.

टीम इंडिया करीब 9 साल बाद श्रीलंका की सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज खेलने उतर रही है. ऐसे में हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि दोनों टीमों में से किसका पलड़ा भारी है. आइए जानते हैं…

भारत और श्रीलंका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो इसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 46 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 22 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ 7 मैचों में श्रीलंका को जीत मिली है. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 17 मुकाबले ड्रॉ रहे. आंकड़ों के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट में भारत का श्रीलंका के खिलाफ पलड़ा हमेशा से भारी रहा है.

बता दें, श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आखिरी बार कोई टेस्ट सीरीज साल 2008 में महेला जयवर्धने की कप्तानी में जीती थी. तीन मैचों की उस टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम ने भारत को 2-1 से धूल चटाई थी. उस समय भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान अनिल कुंबले थे. इसके अलावा श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आखिरी बार कोई टेस्ट मैच साल 2015 में जीता था. 2008 के बाद दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं, जिसमें 5 सीरीज भारत ने अपने नाम की, जबकि 1 सीरीज ड्रॉ रही.

श्रीलंका की धरती पर भी भारतीय टीम का दबदबा साफ देखने को मिलता है. टीम इंडिया ने श्रीलंका में अब तक कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 9 मैचों में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले ड्रॉ रहे. दिलचस्प बात यह है कि भारत ने श्रीलंका की सरजमीं पर खेले गए अपने पिछले लगातार 5 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News