IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वे सीजन का पांचवां मुकाबला बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की.
इस रोमांचक मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें स्टैंड्स में बैठे कुछ दर्शक आपस में मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठे कुछ दर्शक आपस में जमकर एक-दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे हैं. हालांकि स्टेडियम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत इन लोगों को अलग किया और मामले को बढ़ने नहीं दिया. इन दर्शकों के बीच झगड़ा क्यों हुआ इसको लेकर अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली हैं.
गर्लफ्रेंड महिका के लिए हार्दिक ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ! अगले मैच के लिए पहुंचे दिल्ली
इस वायरल वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने इसपर कमैंट करते हुए लिखा कि गोएनका सर ने कान भरे होंगे. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा एपिक फाइट. एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैच से अच्छा तो ये है.
इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 141 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अक्षर पटेल एंड कंपनी ने 17.1 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 145 रन बना डाले और 6 विकेट से इस मैच को जीत लिया. दिल्ली के इस जीत के हीरो समीर रिजवी रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेल दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई.

