Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं. लेकिन अब तक इस सीजन में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है. इन सब के बीच एक नई टी20 लीग के लिए अर्जुन पर बोली लगी है, जिसमें एक टीम ने उन्हें 10 लख रुपए में खरीद लिया है.
दरअसल आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच मुंबई टी20 लीग के चौथे संस्करण के लिए बोली लग रही है., जहां अंधेरी फ्रेंचाईजी ने अर्जुन तेंदुलकर पर 10 लाख की बोली लगाते हुए अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है. बता दें, इस ऑक्शन में अर्जुन 2 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ जुड़े थे. लेकिन ARCS अंधेरी ने उन्हें बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा कीमत देकर 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है.
IPL 2026: जसप्रीत बुमराह की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल, श्रीकांत ने दी आर्चर से सीखने की सलाह
मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लिए अर्जुन तेंदुलकर के अलावा सरफराज खान के भाई मुशीर खान जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाईजियों ने जमकर बोली लगाई. बता दें, मुशीर खान भी अर्जुन के साथ अधेरी की टीम में शामिल हुए हैं.
टी20 में अर्जुन तेंदुलकर के आंकड़ों पर नजर डाले, तो उन्होंने अब तक 29 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 189 रन निकले हैं, जबकि गेंदबाजी करते हुए उनके नाम 35 विकेट दर्ज है. आईपीएल 2026 से पहले उन्होंने डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था. आईपीएल में अर्जुन ने अब तक सिर्फ 5 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं.

