BCCI: आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. टूर्नामेंट के खत्म होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक नया नियम जारी कर दिया है. बोर्ड के इस नए नियम के मुताबिक आईपीएल में खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए स्मार्ट सनग्लासेस के इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है.
दरअसल बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट ने साफ लहजे में कहा है कि प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया में स्मार्ट सनग्लासेस के इस्तेमाल पर भी अब पूरी तरह से पाबंदी होगी. साथ ही बोर्ड की ओर इस नियम को न मानने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
GT VS RR Qualifier 2: बारिश बनी विलेन तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानें IPL नियम
आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले बीसीसीआई ने स्मार्ट सनग्लासेस के इस्तेमाल को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों को एडवाइजरी जारी कर दी है, जिसमें उसने बताया कि स्मार्ट सनग्लासेस का इस्तेमाल मैच की सुरक्षा और निष्पक्षता पर असर डाल सकता है. बोर्ड का मानना है कि ये गॉगल्स मोबाइल डेटा या वाई-फाई के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग, मैसेज भेजने या रिसीव करने जैसी तमाम कम्युनिकेशन सुविधाओं से लैस होते हैं.
बीसीसीआई के अनुसार इस नियम को लेकर सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. अब आईपीएल टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मैदान में प्रवेश करने के दौरान अपना मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच के साथ स्मार्ट सनग्लासेस भी सिक्योरिटी लियाजन ऑफिसर को जमा कराने होंगे.

