Lowest Powerplay Score Record in IPL 2026: आईपीएल 2026 का 39वां दिल्ली और आरसीबी के बीच खेला गया. इस मुकाबले में सीजन का अब तक का सबसे कम स्कोर देखने को मिला. ये भी कह सकता है कि पिछला एक हफ्ता इस सीजन के लिए सबसे शानदार रहा.
इस हप्ते में सबसे बड़ा रनचेज, पहल सुपर ओवर और सबसे कम स्कोर भी देखने को मिला. आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (सोमवार 27 अप्रैल) को मात्र 75 रनों पर सिमट गई. इसके साथ ही टीम ने पावर प्ले में सबसे कम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
आईपीएल में किसी भी टीम के सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड (49 रन पर ऑलआउट) आरसीबी के नाम है. लेकिन अभ दिल्ली पावरप्ले में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है. पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में दिल्ली 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 13 रन ही बना सकी.
इससे पहले आईपीएल के इतिहास में सबसे छोटा पावरप्ले स्कोर 14 रनों का रहा था. दो बार पावरप्ले में 14-14 रन का स्कोर बन चुका था. 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पावरप्ले में 14/3 रन बनाए थे. इससे पहले 2009 में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पावरप्ले में 14/2 रन बनाए थे.
इस मैच में पहले खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड बड़ा खतरा बनकर आए. दोनो के कहर के आगे 8 रन पर दिल्ली के 6 खिलाड़ी आउट हो गए. एक समय तो लग रहा था कि दिल्ली इतिहास के सबसे कम टोटल पर ठहर जाएंगी. डेविड मिलर और अभिषेक पोरेल ने टीम को 75 रनों तक पहुंचा दिया. चेज करने उतरी आरसीबी ने मात्र 6.3 ओवर टारगेट हासिल कर मैच जीत लिया.

