Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जेमिमा रोड्रिग्स ने पाकिस्तान की कप्तान को लगाया गले, मैच के बाद हैंडशेक भी किया, वायरल VIDEO पर बवाल

जेमिमा रोड्रिग्स ने पाकिस्तान की कप्तान को लगाया गले, मैच के बाद हैंडशेक भी किया, वायरल VIDEO पर बवाल

Vistaar News 6 days ago

Jemimah Rodrigues: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में बढ़े तनाव का असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिला. ऐसे माहौल में इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड विमेंस लीग से आई एक तस्वीर से सुर्खियां बटोर ली है.

हाल ही में इस लीग के एक मुकाबले के बाद भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना आमने-सामने आई, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और फिर गले लगाया.

दरअसल इंग्लैंड में जारी द हंड्रेड विमेंस लीग के दौरान भारत की जेमिमा रोड्रिग्स पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को गले लगाती नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साउथम्प्टन के द रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में सदर्न ब्रेव ने बर्मिंघम फीनिक्स को 24 रनों से हराया. इस टूर्नामेंट में जेमिमा सदर्न ब्रेव का हिस्सा हैं, जबकि फातिमा बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से खेल रही हैं. मैच के बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आए और दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और गले भी लगाया.

दोनों खिलाड़ियों के बीच का यह वाक्य इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि हाल ही में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल मैचों में ऐसी तस्वीरें देखने को नहीं मिली है. पहलगाम आतंकी हमले के दोनों देशों के बीच कई बड़े मैच खेले गए, लेकिन भारतीय कप्तानों ने इन सभी मुकाबलों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करने में परहेज किया है. एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मैच के पहले और बाद हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद से ही यह क्रम चला आ रहा है.

मैच की बात करें तो सदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए जेमिमा रोड्रिग्स ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए अहम योगदान दिया. जेमिमा ने इस मैच में 18 गेंदों पर 28 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को 140 के स्कोर तक पहुंचाया. 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बर्मिंघम फीनिक्स 116 रन ही बना सकी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News