Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कौन हैं ए साईं मनोहर, जो रिटायरमेंट के बाद बने CM मोहन यादव के सलाहकार, दिल्ली में संभालेंगे जिम्मेदारी

कौन हैं ए साईं मनोहर, जो रिटायरमेंट के बाद बने CM मोहन यादव के सलाहकार, दिल्ली में संभालेंगे जिम्मेदारी

Vistaar News 1 month ago

Retired IPS A. Sai Manohar: मध्य प्रदेश के रिटायर्ड IPS अधिकारी ए साईं मनोहर को मुख्यमंत्री मोहन यादव का सलाहकार नियुक्त किया गया है. उनकी पदस्थापना नई दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में की जाएगी.

यह नियुक्ति एक साल या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी.

ए साईं मनोहर सोमवार, 31 अगस्त को एडीजी इंटेलिजेंस के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. इसके बाद सरकार ने उनके लंबे प्रशासनिक और पुलिस अनुभव को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के सलाहकार की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है. मंगलवार को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में उनके संबंध में प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा गया.

सरकार के द्वारा जारी आदेश में में लिखा गया है कि 'राज्य शासन एतद द्वारा ए. साई मनोहर (सेवानिवृत्त भापुसे) को सलाहकार के रूप में, मुख्यमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली मुख्यालय में 01 वर्ष अथवा आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो), कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से नियुक्त करता है. 2/ मनोहर की नियुक्ति सम्बन्धी सेवा शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी.

ए साईं मनोहर 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं. मध्य प्रदेश में अपने पुलिस करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली. वे एडीजी इंटेलिजेंस, एडीजी साइबर क्राइम और भोपाल जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जैसे पदों पर काम कर चुके हैं.

पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए ए साईं मनोहर को कई सम्मान मिल चुके हैं. उन्हें उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है.

31 अगस्त को ए साईं मनोहर की सेवानिवृत्ति के बाद एडीजी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी 1998 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अंशुमन यादव को सौंपी गई है.

ए साईं मनोहर की पत्नी भी भारतीय वन सेवा की अधिकारी हैं. वे भोपाल स्थित वन भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर कार्यरत हैं. अब सेवानिवृत्ति के बाद साईं मनोहर मुख्यमंत्री मोहन यादव के सलाहकार के रूप में नई दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News