Dailyhunt
KKR vs SRH: दूसरे मैच में भी नहीं चला ग्रीन का बल्ला, 2 रन पर पवेलियन लौटे

KKR vs SRH: दूसरे मैच में भी नहीं चला ग्रीन का बल्ला, 2 रन पर पवेलियन लौटे

Vistaar News 2 weeks ago

KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कैमरन ग्रीन का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने दूसरे मुकाबले में भी ग्रीन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और सिर्फ 2 रन बनाकर रन आउट हो गए.

इस निराशाजनक प्रदर्शन ने टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों की चिंता बढ़ा दी है.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता की ओर से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कैमरन ग्रीन एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए. कोलकाता की पारी के दौरान पांचवां ओवर ईशान मलिंगा डाल रहे थे.ओवर की आखिरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने शॉट खेला, जो सीधे गेंदबाज की ओर गया. मलिंगा ने गेंद को रोकने की कोशिश की, जिससे वह उनके पास ही रुक गई.

ग्रीन ने पहले यह सुनिश्चित किया कि वह क्रीज पर वापस आ गए हैं, लेकिन फिर रघुवंशी को दौड़ते हुए देखकर उन्होंने एक रन लेने का फैसला किया. रघुवंशी गेंद को देख नहीं पाए और रुक गए, तब तक ग्रीन पिच पर आधी दूरी तय कर चुके थे, इसलिए उनके पास रन लेने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था.

गेंद गेंदबाज के छोर पर स्टंप की तरफ लुढ़क गई. मलिंगा दौड़े, गेंद उठाई और स्टंप्स पर जा गिरे. रघुवंशी पवेलियन की ओर वापस जाने लगे क्योंकि ऐसा लग रहा था कि उन्होंने ग्रीन को पार कर लिया है, लेकिन चौथे अंपायर ने उन्हें बाउंड्री रोप के पास रोक दिया. तीसरे अंपायर ने देखा कि दोनों बल्लेबाज पिच के विपरीत दिशा में एक ही लाइन में हैं, इसलिए ग्रीन को आउट दिया गया. रघुवंशी डगआउट की ओर लौटते समय बेहद नाखुश थे, लेकिन उन्हें वापस जाने की अनुमति मिल गई जबकि निराश ग्रीन पवेलियन लौट गए.

KKR vs SRH: हैदराबाद के बल्लेबाजों पर मुजरबानी का कहर, एक ओवर में झटके 2 बड़े विकेट

ग्रीन को इस सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स 25.20 करोड़ में खरीदा था. उन्हें एक अहम ऑलराउंडर के तौर पर देखा जा रहा था. उनसे उम्मीद थी कि वह मिडिल ऑर्डर में केकेआर को मजबूती देंगे और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन भी बनाएंगे. लेकिन शुरुआती दो मैचों में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है.मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में वह महज 18 रन बनाकर आउट हो गए थे,और दूसरे मैच में भी वह महज 2 रन बनाकर रन आउट हो गए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News