Dailyhunt
KKR vs SRH: हैदराबाद के बल्लेबाजों पर मुजरबानी का कहर, एक ओवर में झटके 2 बड़े विकेट

KKR vs SRH: हैदराबाद के बल्लेबाजों पर मुजरबानी का कहर, एक ओवर में झटके 2 बड़े विकेट

Vistaar News 1 week ago

KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला.

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में केकेआर के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने अपने एक ही ओवर में 2 विकेट झटककर मैच का पूरा रुख बदल दिया.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम शानदार शुरुआत के साथ बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी.पारी की शुरुआत करने आए ट्रेविस हेड आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और तेजी से रन बना रहे थे.उनके साथ अभिषेक शर्मा भी क्रीज पर टिककर पारी को संभाल रहे थे।.दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर केकेआर के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था और पावरप्ले में ही 84 रन कूट डाले. हैदराबाद को अफल झटका हेड के रूप में लगा.

क्या पंजाब के खिलाफ सीएसके के अगले मैच में खेलेंगे MS Dhoni? सामने आया बड़ा अपडेट

हैदराबाद की ओर से 8वां ओवर तेज गेंदबाज मुजरबानी डालने आए. मुजरबानी जैसे ही गेंदबाजी के लिए आए,उन्होंने मैच का पासा पलट दिया. अपने ओवर में उन्होंने पहले अभिषेक शर्मा को आउट किया, जो बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना कैच थमा बैठे. इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने ईशान किशन को भी अपना शिकार बनाया और हैदराबाद को एक ही ओवर में दोहरा झटका दे दिया.

हैदराबाद की ओर से अभिषेक शानदार लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने 21 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान ईशान किशन 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए.

मुजरबानी के अलावा वैभव अरोरा ने भी इस मैच में एक ही ओवर में दो बैक टू बैक विकेट लिए. वैभव ने पहले नीतीश को आउट किया और उसके बाद अगली ही गेंद में उन्होंने सलिल अरोरा को भी पवेलियन भेजा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News