Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

कोचिंग में नहीं हुई फायरिंग? अपने ही बयान से पलट गए खान सर, सड़कों पर हजारों छात्र, क्‍या है पूरी हकीकत

Vistaar News 4 months ago

Khan Sir Coaching Firing update: बिहार की राजधानी पटना मे मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब फेमस टीचर खान सर के कोचिंग पर हमले की खबर सामने आई. शुरुआत में दावा किया गया कि कोचिंग पर फायरिंग हुई है.

जिसमें गार्ड बुरी तरह से घायल हो गया है. इस तरह की बात खुद खान सर ने कही थी. हालांकि पुलिस ने फायरिंग को लेकर शुरुआत से ही इनकार किया है. अब इस मामले में खुद खान सर की तरफ से भी सफाई दी गई है.

खान सर ने घटना के बाद दिए अपने बयान पर सफाई दी है. उन्‍होंने कहा कि माहौल इतना तनावपूर्ण था कि सही से समझ नहीं आया. साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया है.

उन्होंने कहा कि उस वक्त वहां ऐसा माहौल था कि कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने वही कहा जो गार्ड ने बताया था. खान सर ने कहा कि पहले उन्हें लगा था कि ये सब नॉर्मल है. हालांकि, दर्ज कराई गई एफआईआर में भी फायरिंग का जिक्र नहीं किया गया है. मतलब खुद खान सर ने मान लिया कि फायरिंग की घटना नहीं हुई है. टाउन DSP राजेश रंजन ने बताया कि घटना में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है. मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई है.

गलार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ था. पहले उन्होंने 8 से 10 राउंड फायरिंग होने का दावा किया था। हालांकि बाद में वे अपने बयान से पलट गए. पुलिस की मानें तो कुछ लोगों ने खान सर के सेंटर पर हमला किया था. इसमें सेंटर में तोड़फोड़ और गाली गलौज भी की गई थी.

DSP के मुताबिक, 10 से 12 की संख्या में आरोपी पैदल ही कोचिंग संस्थान पहुंचे थे. फुटेज में दूसरे संस्थान के गार्ड समेत कुछ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.

खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. स्टूडेंट्स की मांग है कि जब तक खान सर को सुरक्षा नहीं मिलेगी वो कोचिंग के बाहर से नहीं हटेंगे. छात्रों ने खान सर जिंदाबाद के नारे भी लगाए. हालात संभालने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती भी गई है. इसके अलावा खुद खान सर ने भी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News