Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
क्रिकेटर्स की शर्मनाक हरकत, बाथरूम में छिपकर नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, मचा बवाल

क्रिकेटर्स की शर्मनाक हरकत, बाथरूम में छिपकर नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, मचा बवाल

Vistaar News 5 months ago

Cricketers' Shameful Act: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच श्रीलंका के 2 क्रिकटरों की एक बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है, जिसने पूरे खेल जगत को हिला कर रख दिया है. हाल ही में श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम के 2 खिलाड़ियों को एक होटल में महिलाओं की नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.

दरअसल यह घटना कोलंबो के नराहेनपीटा इलाके में स्थित एक होटल की बताई जा रही है, जहां श्रीलंका अंडर-19 क्रिकेट टीम रुकी हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इस मामले की जांच करना शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, होटल में ठहरी कुछ महिलाओं ने शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें कहा गया कि बाथरूम में नहाते वक्त उनका वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था. महिलाओं की शिकायत मिलते ही नराहेनपीटा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों खिलाड़ियों को पकड़ लिया है.

IPL 2026 के टॉप 5 'Super Striker', जानें किसके नाम सबसे ज्यादा चौके-छक्के

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों खिलाड़ियों को अलुथकाडे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया है, जहां दोनों को 5-5 लाख श्रीलंकाई रुपये की निजी जमानत दे दी गई है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी वीडियो को इंटरनेट पर तो शेयर नहीं किया गया है. इसी के साथ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस मामले में दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

बता दें, बीते कुछ समय से श्रीलंका क्रिकेट विवादों में घिरा हुआ है, क्योंकि हाल ही में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शम्मी सिल्वा सहित बोर्ड के अन्य सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद बोर्ड की कमान फिलहाल वह की सरकार के हाथों में हैं. एक ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी का गठन किया गया है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर कुमार संगाकारा को शामिल किया गया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News