Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
क्या आपके घर में भी हैं ये 5 पौधे? बारिश में बढ़ सकती है सांपों के आने की आशंका

क्या आपके घर में भी हैं ये 5 पौधे? बारिश में बढ़ सकती है सांपों के आने की आशंका

Vistaar News 1 week ago

Snake Safety Tips: बारिश का मौसम शुरू होते ही सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. पानी भरने और बिलों में नमी आने की वजह से सांप खेतों, खाली जगहों और झाड़ियों से निकलकर कई बार घरों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं.

ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है, खासकर अगर घर के आसपास घनी झाड़ियां, बेलें या बड़े पौधे लगे हों. कुछ ऐसे पौधे भी होते हैं, जिनकी घनी पत्तियों और नमी के कारण सांप अक्सर उनके आसपास छिपना पसंद करते हैं और धीरे-धीरे उन्हें अपना ठिकाना बना लेते हैं.

यही वजह है कि कई बार वे घर के अंदर भी पहुंच जाते हैं. विशेषज्ञों की सलाह है कि बारिश के मौसम में ऐसे पौधों की नियमित छंटाई करते रहें और जरूरत पड़ने पर उन्हें हटा दें, ताकि सांपों के छिपने की संभावना कम हो सके.

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में होता है. अगर यह बहुत घना हो जाए, आसपास घास उग आए या मिट्टी हमेशा गीली रहे, तो वहां सांप छिप सकते हैं. इसलिए तुलसी के आसपास हमेशा सफाई रखें और समय-समय पर छंटाई करें.

लेंटाना की घनी झाड़ियां बारिश में सांपों के छिपने की जगह बन सकती हैं. अगर यह पौधा घर के पास लगा है, तो इसकी नियमित कटाई-छंटाई करें और जरूरत पड़ने पर इसे हटा दे.

चंपा के घने पत्ते और नीचे झुकी शाखाएं सांपों को छिपने की जगह दे सकती हैं. इसलिए पौधे की नियमित छंटाई करें और नीचे सूखे पत्ते या गंदगी जमा न होने दें.

नींबू के पौधे की घनी शाखाएं और कांटे नीचे छिपने की जगह बना सकते हैं. पौधे के आसपास घास, सूखे पत्ते या बेकार सामान न रखें और समय-समय पर इसकी छंटाई करते रहें.

सावन में रहना है दिनभर एनर्जेटिक? ट्राई करें ये 5 आसान और टेस्टी फलाहारी डिशेज

अपराजिता की बेल तेजी से फैलकर बहुत घनी हो जाती है. बारिश में ऐसी बेलों के बीच सांप छिप सकते हैं. इसलिए बेल की नियमित कटाई करें और इसे जरूरत से ज्यादा फैलने न दें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News