Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
क्या भट्टी की तरह गरम हो रहा है आपका घर? इन आसान टिप्स से कमरे को तुरंत बनाएं कूल

क्या भट्टी की तरह गरम हो रहा है आपका घर? इन आसान टिप्स से कमरे को तुरंत बनाएं कूल

Vistaar News 1 month ago

How to Keep House Cool In Summer: गर्मियों में तेज धूप की वजह से घर की दीवारें और फर्श काफी तप जाते हैं, जिससे एसी या कूलर बंद होते ही दोबारा गर्मी लगने लगती है. ऐसी तपन में चैन से बैठना भी मुश्किल हो जाता है.

हालांकि, अगर आप अपने घर की सजावट और रहन-सहन में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करें, तो घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखा जा सकता है. इन आसान उपायों को अपनाकर आप भीषण गर्मी में भी अपने कमरे को काफी हद तक कूल और आरामदायक बना सकते हैं.

दिन के समय खिड़कियों और दरवाजों पर मोटे पर्दे डालकर रखें. इससे धूप और गर्मी घर के अंदर नहीं आती. बालकनी में बांस के पर्दे लगाने से भी सीधी धूप कमरे में प्रवेश नहीं कर पाती, जिससे घर में प्राकृतिक रूप से कूल इफेक्ट बना रहता है.

घर के अंदर पौधे लगाने से न केवल हरियाली बढ़ती है, बल्कि वे हवा में नमी भी बनाए रखते हैं. पौधों से होने वाली वाष्पीकरण (transpiration) की प्रक्रिया हवा को ठंडा करती है, जिससे घर का वातावरण सुखद महसूस होता है.

गर्मियों में गहरे रंगों के बजाय हल्के रंग की कॉटन चादरें, कुशन कवर और रग्स का इस्तेमाल करें. हल्के रंग और फ्लावर प्रिंट न केवल आंखों को सुकून देते हैं, बल्कि ये गर्मी को कम सोखते हैं, जिससे बिस्तर और कमरे ठंडे रहते हैं.

अगर आप सबसे ऊपर की मंजिल पर रहते हैं, तो छत पर सफेद 'कूल रूफ कोटिंग' या चूने का पेंट करवाएं. यह सूरज की किरणों को वापस रिफ्लेक्ट कर देता है, जिससे छत कम तपती है. शाम को छत पर पानी छिड़कना भी कमरे का तापमान कम करने का एक अच्छा तरीका है.

रात के समय जब बाहर का तापमान गिर जाता है, तो घर की खिड़कियां और दरवाजे खोल दें. इससे घर के अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाती है और ताजी हवा के आने से वेंटिलेशन बेहतर होता है, जो घर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News