MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपना दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 3 अप्रैल को खेला जाएगा. इस आगामी मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी इस मैच में वापसी करेंगे या नहीं.
फैंस लंबे समय से उन्हें मैदान पर देखने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में धोनी की फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है.
दरअसल पंजाब के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया. बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माही मैदान पर अपने किट बैग के साथ जाते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें थाला अभ्यास करते नजर आ रहे हैं.धोनी की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली है और उम्मीद कर रहे हैं, कि माही जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे.
IPL 2026: इकाना स्टेडियम बना 'जंग का मैदान', लखनऊ-दिल्ली मैच में दर्शकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे
आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया था कि धोनी काफ स्ट्रेन के चलते रिहैब से गुजर रहे हैं, जिसके चलते वह आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. सीएसके ने अपने बयान में बताया था कि धोनी शुरुआती दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं.
गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान यह साफ नहीं किया गया था कि धोनी किस दिन मैदान पर वापसी करेंगे. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल लग रहा है.

