38th Installment Payment Update: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक लाडली बहना योजना भी है. इस योजना के तहत प्रदेश पात्र महिलाओं को हर महीने मिलने वाली 1500 रु.
की आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से प्रदान की जाती है. अब महिलाओं को लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार है. इस योजना की 37वीं किस्त 14 जून को जारी की गई थी. आइए जानते है कि अगली किस्त को लेकर ताजा अपडेट क्या है.
एमपी सरकार की इस योजना का लाभ प्रदेश की करीब करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को मिला रहा है. आमतौर पर योजना की किस्त हर महीने 1 से 15 तारीख के बीच जारी होती है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जुलाई की 38वीं किस्त भी 15 जुलाई तक जारी की जा सकती है. हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है न ही कोई आधिकारिक तारीख की घोषित की गई है.
सरकार ने लाभार्थियों को सलाह दी है कि समय-समय पर अपनी पात्रता, बैंक खाते की स्थिति और भुगतान की जानकारी ऑनलाइन जरूर जांचते रहें. इससे किसी भी तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या का समय रहते समाधान कराया जा सकता है और योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहेगा.

