Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर ना लगाएं', BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से की अपील

'मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर ना लगाएं', BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से की अपील

Vistaar News 4 days ago

Hemant Khandelwal: मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एक अनोखी अपील की है. उन्होंने अपने जन्मदिन पर किसी भी तरह के कार्यक्रम का आयोजन ना करने के लिए कहा है.

इसके साथ ही होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर ना लगाने के लिए कहा है. खंडेलवाल का जन्मदिन 3 सितंबर को है, इससे पहले ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि प्रिय कार्यकर्ता, भाइयों-बहनों, आप सभी के स्नेह तथा अपनापन ने मुझे सदैव नई ऊर्जा दी है. आप सभी से एक विनम्र आग्रह है कि कृपया मेरे जन्मदिन 3 सितंबर 2026 पर होर्डिंग्स, बैनर अथवा विज्ञापन तथा किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन ना करें. इसके स्थान पर संगठन के कार्यों को निष्ठापूर्वक आगे बढ़ाएं तथा जनसेवा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.

सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि आपका समर्पण, परिश्रम तथा संगठन के प्रति प्रतिबद्धता ही मेरे लिए सबसे अमूल्य उपहार है. आप सभी से हर कदम पर जो स्नेह, विश्वास तथा सहयोग प्राप्त होता है, उसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूं. फिलहाल, इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्होंने किसी भी कार्यक्रम से क्यों इनकार किया है.

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर हेमंत खंडेलवाल को एक साल पूरा हो गया है. हाल ही में निवाड़ी जिले के ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन हुआ. इसमें राज्य भर के पदाधिकारी शामिल हुए. इस मीटिंग में जेन-जी पर फोकस करने की बात पर सहमति बनी. ये बैठक अध्यक्ष बनने के एक साल बाद आयोजित हुई थी, जिस पर कांग्रेस ने निशाना साधा था.

हेमंत खंडेलवाल ने का राजनीतिक करियर बहुत लंबा है. साल 2009 में लोकसभा सांसद बने. 2010 से 2013 तक बैतूल जिला अध्यक्ष रहे. 2013 से 2018 तक बैतूल विधानसभा सीट से विधायक रहे. 2014 से 2018 तक प्रदेश बीजेपी कोषाध्यक्ष का दायित्व संभाला. साल 2023 में दोबारा बैतूल से विधायक चुनकर आए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News