Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'मेरी राजनीति खत्म नहीं हुई जिस दिन चुनाव लडूंगा.', कांग्रेस से निकाले जाने के बाद राजेंद्र भारती ने बताया आगे का प्लान

'मेरी राजनीति खत्म नहीं हुई जिस दिन चुनाव लडूंगा.', कांग्रेस से निकाले जाने के बाद राजेंद्र भारती ने बताया आगे का प्लान

Vistaar News 5 days ago

Datia: इन दिनों मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पूरे प्रदेश में चर्चा में बनी हुई है. बीते 30 जुलाई को इस सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट 3 अगस्त को आने वाला है लेकिन रिजल्ट से पहले ही यहां पर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है.

दअसल जिसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव हुआ यानी कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को कांग्रेस ने पार्टी से निष्काषित कर दिया.

पार्टी से बाहर निकाले जाने के बाद उन्होंने विस्तार न्यूज से बात करते हुए कहा 'पार्टी से निकाले जाने से उनकी राजनीति थोड़ी खत्म हुई है वो जिस दिन चुनाव लडेंगे और मध्य प्रदेश की सड़कों पर निकल जाएंगे उस दिन उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलेंगा और वह चुनाव में जीत दर्ज करेंगे. उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में भी कांग्रेस सबसे पहले हमारे ही परिवार को टिकट देना चाहती थी वो तो हमने ही मना कर दिया तब जाके घनश्याम सिंह को टिकट मिला.

जब विस्तार न्यूज ने उनसे पूछा की अब क्या भातरीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे तो इस पर राजेंद्र भारती से साफ मना कर दिया उन्होंने कहा 'उमा भारती हमे 2003 में टिकट भी दे रही थीं और मंत्री भी बना रही थी. भाजपा के बड़े नेताओं ने अभी भी हमसे संपर्क किया लेकिन हम भाजपा में नहीं जाएंगे.' जब उनसे पूछा गया कि किस पार्टी से आप 2028 में चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि ये उसी समय तय होगा.

बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों की नजरें परिणाम पर टिकी हैं. बीते 30 जुलाई को दतिया सीट पर मतदान संपन्न हुआ है. आज 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल मतमत्रों की गिनती की जाएंगी. इसके बाद करीब साढ़े 8 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News