Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Morena: 'जेल जाओ या पैसे दो!' सबलगढ़ थाने के ASI का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल

Morena: 'जेल जाओ या पैसे दो!' सबलगढ़ थाने के ASI का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल

Vistaar News 3 months ago

Morena News:(मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रामबाबू निबोरिया का कथित तौर पर रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फिलहाल इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को गांव में पानी के रिंगा (पाइप) को लेकर हुए विवाद के बाद मनीष माहौर सहित अन्य लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया था.जमानत के लिए थाने पहुंचे आरोपियों से ASI ने कथित रूप से कहा, "या तो जेल जाओ, या फिर पैसे दो, यहीं से छोड़ दूंगा."

आरोप है कि नोटिस पर छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग की गई. फरियादी ने बातचीत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया.
फिलहाल वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है.यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News