Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Most Sixes IPL 2026: नए सिक्सर किंग बने रजत पाटीदार, वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, देखें टॉप-5 में कौन-कौन

Vistaar News 1 month ago

Most Sixes IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच जारी है जहां मैदान पर चौकों-छक्कों की झड़ी देखने को मिल रही है. इस सीजन बल्लेबाजों का जबरदस्त कहर देखने को मिल रहा है, जो अपने दमदार प्रदर्शन से गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं.

आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं. इस लिस्ट में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार टॉप पर हैं.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार टॉप पर हैं. उन्होंने इस सीजन 4 मैचों की 4 पारियों में 18 छक्के जड़े हैं. इस मामले में उन्होंने युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है. बता दें, रजत ने आरसीबी के लिए अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और कुल 195 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं.

कैसे बनते हैं IPL में चीयरलीडर्स? जानें सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी और ग्लैमर की पीछे की सच्चाई

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर है. 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक कुल 18 छक्के लगाए हैं. लेकिन उन्होंने ये छक्के 5 मैचों की 5 पारियों में लगाए हैं. वैभव इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं और गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं. उन्होंने इस सीजन 5 मैचों में अब तक 200 रन बना लिए हैं.

इस लिस्ट में तीसरा नाम सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का है, जिन्होंने इस सीजन अब तक 5 मैचों की 5 पारियों में 13 छक्के जड़े हैं. अभिषेक ने इस सीजन अब तक खेले 5 मैचों में 129 रन बनाए हैं.

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 12 छक्के जड़े हैं. खास बात यह है कि इस सीजन डेविड अब तक खेली 4 पारियों में 3 बार नॉट-आउट रहे हैं. सिर्फ एक बार ही वह आउट हुए हैं.

इस लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम मुंबई इंडियंस के स्टार सलामी बल्लेबाज रेयान रिकलटन का है, जिन्होंने इस सीजन अब तक खेली गई 4 पारियों में 12 छक्के लगाए हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News