Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
MP में कांग्रेस प्रवक्ता को 2 वोटर ID जारी, SIR पर उठाए सवाल; कहा- BLO हर घर जाकर सत्यापन कर रहे, तो कैसे हुई गलती?

MP में कांग्रेस प्रवक्ता को 2 वोटर ID जारी, SIR पर उठाए सवाल; कहा- BLO हर घर जाकर सत्यापन कर रहे, तो कैसे हुई गलती?

Vistaar News 6 days ago

MP News: मध्य प्रदेश में एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार का कहना है कि चुनाव आयोग ने उनके दो वोटर आईडी कार्ड जारी कर दिए हैं. दोनों एक जैसे हैं.

अब किसे सही और किसे गलत माना जाए. अहिरवार ने बताया कि पहले एसआईआर में उनका नाम काट दिया गया था. अब सुधार के बाद दो कार्ड जारी कर दिए हैं.

सब कुछ सही, वोटर आईडी नंबर बदले

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आईडी कार्ड में सभी चीजें एक जैसी हैं. नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और पता किसी में कोई भी अंतर नहीं है. सिर्फ वोटर आईडी नंबर बदले हुए हैं. अब किसे सही और गलत माना जाए. एसआईआर के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं तो फिर इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई. जबकि उन्होंने यूनिक आईडी नंबर यानी आधार भी चेक किया था, फिर भी दो आईडी कार्ड जारी कर दिए.

पुराना आईडी कार्ड भी है, तो क्या तीन जगह वोट डालें?

कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने एसआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले तो उन्होंने नाम काट दिया. जब शिकायत की तो सुधार के नाम पर दो वोटर आईडी कार्ड जारी कर दिए. जबकि मेरे पास पुराना आईडी कार्ड पहले से मौजूद है. अधिकारियों ने बताया था कि पहला वाला आईडी कार्ड भी वैलिड है. अब दो आईडी कार्ड और हो गए हैं. तो क्या अब एक आदमी तीन जगहों पर वोट डालेगा.

कांग्रेस नेता ने जांच की मांग की

कांग्रेस प्रवक्ता के दो वोटर आईडी कार्ड जारी होने पर एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि जब एक राजनीतिक पार्टी के नेता के साथ एसआईआर प्रक्रिया में गलती हो सकती है तो एसआईआर प्रक्रिया में आम आदमी की सही जानकारी जुटाई गई है, इसकी क्या गारंटी है. कांग्रेस नेता ने पूरे मामले पर चुनाव आयोग से स्पष्ट जवाब देने के साथ ही जांच की मांग की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Vistaar News